Site icon In-House Remedies

मालपुआ बनाने की आसान विधि- Malpua Recipe हिंदी में

मालपुआ एक राजस्थानी डिश है। यह बहुत ही स्वादिष्ट और मीठा पकवान है। मालपुआ भारतवर्ष में अधिकतर घरों में बनाया जाने वाला मीठा पकवान है। अधिकतर घरों में मालपुआ त्यौहार के समय पर बनाया जाने बाला एक पकवान है।

तैयारी का समय –  15-20 मिनट

बनाने का समय –   10 मिनट

सामग्री  –  ( 2 व्यक्तियों के लिए )

गेंहूँ का आटा – 125gm

दूध               –   50 gm

चीनी            –   50 gm

घी                –  मालपुआ तलने के लिए

विधि –

एक बाउल में चीनी और दूध को अच्छे से मिक्स करलें। चीनी घुलने पर दूध को आटे में डालकर अच्छे से मिला लें। दूध को आटे में मिलाते समय चमचे से चलाते रहें जिससे की बेटर में गुठलियां न पड़ें। बेटर को अधिक पतला या अधिक गाढ़ा न रखें, ऐसा करने से मालपुए अच्छे नहीं बनेंगे।

अब एक पैन में घी गरम कर लीजिये। घी गरम होने पर चमचे से बेटर को घी में गिराइए और धीमीं आँच पर मालपुए तलिये।  दोनों तरफ से मालपुओं को हल्का ब्राउन होने तक तल लीजिये। एक बार के मालपुए तलने में 5-7 मिनट का समय लगता है। अब एक -एक करके सरे मालपुए तल लीजिये। लीजिये तैयार हैं आपके गरमा – गरम मालपुए, इन्हें रबड़ी के साथ सर्व करें।

Exit mobile version