Site icon In-House Remedies

घरेलू नुस्खे: नीम के तेल के 6 अद्भुत फायदे

नीम एक सदाबहार पेड़ है। इसका वानस्पतिक नाम अज़ादिराचा इंडिका (Azadirachta Indica) है। नीम के तेल का उपयोग औषधी के रूप में किया जाता है। इसका रंग पीला भूरा होता है। यह स्वाद में कड़वा होता है तथा इसका प्रयोग कीटनाशक के रूप में भी किया जाता है।

नीम के तेल के फायदे

पुराने समय से ही नीम के तेल का प्रयोग स्वास्थ्य लाभ में किया जाता है। नीम के तेल का प्रयोग गठिया, मुँहासे, मसूड़ों तथा बालों के रोग में किया जाता है। नीम का तेल एंटी फंगल, एंटीसेप्टिक, एंटीहिस्टामाइन तथा एंटीपेट्रिक गुणों से भरपूर होता है।

नीम के तेल में उपस्थित एंटीसेप्टिक गुण दाँतों को स्वस्थ बनाने में मदद करते हैं। नीम के तेल की कुछ बूंदें अपने टूथपेस्ट में मिलाकर करने से दाँतों तथा मसूड़ों की समस्या दूर होती है। इससे मुँह की बदबू तथा मसूड़ों से खून बहने की समस्या ख़त्म हो जाती है।

नीम के तेल में उपस्थित एंटीऑक्सीडेंट गुण फ्री रेडिकल्स को बढ़ने से रोकते हैं। नीम के तेल का प्रयोग नियमित रूप से त्वचा पर करने से यह त्वचा को कोमल बनाता है, तथा झुर्रियों को ठीक करने में मदद करता है।

नीम का तेल घाव के लिए औषधी का काम करता है। घाव पर नीम का तेल लगाने से यह घाव को जल्दी ठीक करता है, तथा घाव को संक्रमण से भी बचाता है।

नीम के तेल में उपस्थित एस्पिरिन यौगिक त्वचा से मुँहासे के बैक्टीरिया को हटा देता है, तथा त्वचा की लालामी को भी कम करता है। नीम के तेल में उपस्थित उच्च फैटी एसिड मुँहासों के निशान को कम करने में मदद करते हैं।

नीम का तेल बालों के लिए औषधी के रूप में काम करता है। नीम के तेल से बालों में मालिश करने से बालों में रूसी नहीं रहती तथा बाल मजबूत और लम्बे होते हैं।

नीम के तेल का प्रयोग कीटनाशक के रूप में भी होता है। नीम के तेल का प्रयोग मच्छरों को भगाने के लिए किया जाता है। नीम के तेल की गंध बहुत ही तेज होती है। नीम के तेल में पानी मिलाकर स्प्रे करने से मच्छर भाग जाते हैं।

Exit mobile version