Site icon In-House Remedies

क्यों ख़ास है सावन का पहला सोमवार?

सावन के महीने में पड़ने वाले हर सोमवार का विशेष महत्व होता है। इस वर्ष सावन का पवित्र महीना शनिवार से शुरू हो रहा है। तथा सावन का पहला सोमवार 30 जुलाई को पड़ रहा है। वैसे तो सावन में हर दिन का अपना अलग महत्व होता है। क्योंकि इस पवित्र महीने में अनेकों त्यौहार आते हैं। सावन का महीना भगवान् शिव व् माता पार्वती की पूजा का होता है। लेकिन सावन के महीने में सोमवार के दिन का एक ख़ास महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान् शिव पर दूध, घी,बेलपत्र, शहद, फूल तथा धतूरा अर्पण किया जाता है। क्यूंकि यह भगवान् शिव को अति प्रिय है।

सावन के पहले सोमवार का महत्व

इस बार सावन का पहला सोमवार 30 जुलाई को पड़ रहा है। इस बार सावन के महीने में 4 सोमवार पड़ेंगे, लेकिन कभी – कभी सावन के महीने में 5 सोमवार भी पड़ते है। सोमवार का दिन चन्द्रमा का होता है। तथा चन्द्रमा का निवास शिवजी के सिर पर होता है। इसलिए सोमवार का व्रत और पूजन करने से शिव भक्तों को चन्द्रमा की पूजा का फल भी स्वतः ही मिलता है। इस बार सावन के चारों सोमवार का विशेष योग बन रहा है।

इस दिन भगवान् शिव के साथ-साथ माता पार्वती की पूजा करने से तथा भगवान् शिव पर दूध,जल,और बेलपत्र अर्पण करने से भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। ऐसी भी मान्यता है कि सावन में सोमवार का व्रत करने से मनचाहा जीवनसाथी मिलता है। तथा भगवान् शिव को चावल, धतूरा, अर्पण करने से हर मनोकामना पूरी होती है। तथा मनवांछित फल भी मिलता है।

“भगवान् शिव को सफ़ेद पुष्प अति प्रिय हैं।”

Exit mobile version