Site icon In-House Remedies

व्यायाम: रोज़ के १0 मिनट और पेट की चर्बी गायब

आज के समय में बहुत से लोग अपने पेट की चर्बी के बढ़ने से परेशान रहते हैं। और हर व्यक्ति चाहता है की उसका पेट फ्लैट रहे। और उसके पेट पर जरा भी चर्बी दिखाई न दे।  जिससे की वह भी स्मार्ट और अच्छा दिखे।इसके लिए बहुत से लोग डाइटिंग करते हैं ,जिम जाते हैं।लेकिन फिर भी हमारे पेट की चर्बी काम नहीं होती है।पेट की चर्बी को कम करने के लिए हम यहाँ पर आपको कुछ एक्सरसाइज के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनको अपनाने से आप बिना डाइटिंग और बिना जिम जाए अपने पेट की चर्बी को कम कर सकते हैं।इसके लिए आपको अपने 24 घंटे में से सिर्फ 10 मिनट देने होंगे।

इस एक्सरसाइज को स्टार्ट करने के लिए आप जमीन पर लेट जाएँ और अपने हाथों को फैला लें। जिससे आपकी बॉडी की शेप इंग्लिश के कैपिटल ” T ” के आकार की हो जाए।उसके बाद आप अपने टांगों को ऊपर की और  उठायें और जब आपकी बॉडी 90  डिग्री के एंगल की शेप में आ जाए ,तब धीरे -धीरे टांगों को जमीन पर लाएं और फिर टांगों को फोल्ड करते हुए ऊपर की और ले जाएँ और फिर धीरे -धीरे नीचे जमीन पर लाएं। ऐसा लगातार 30 सेकंड तक करें।

दूसरी एक्सरसाइज को शुरू करने के लिए लेग्स को हवा में ऊपर की और ले जाएँ। और फिर बिना फोल्ड किये राइट साइड में ले जाएँ। इसी तरह लेफ्ट साइड में ले जाएँ।  ऐसा लगातार 30  सेकंड तक करें।

तीसरी एक्सरसाइज शुरू करने के लिए आप ग्राउंड पर इंग्लिश के कैपिटल “X” की शेप में आ जाएँ। और फिर लेटे हुए ही अपने राइट हैंड को उठायें। और लेफ्ट लेग को उठायें अब राइट हैंड से लेफ्ट लेग को टच करें और लेफ्ट हैंड से राइट लेग को टच करें।इस एक्सरसाइज को भी 30 सेकंड तक करें।

चौथी एक्सरसाइज को शुरू करने के लिए आपको जमीन पर अपने पेट के बल लेटना होगा। और फिर अपने शरीर को अपने हाथ और पैरों के सहारे हवा में रखना होगा उसके बाद आपको अपने पैरों को एक -एक करके फोल्ड करना होगा जैसे कि आप साइकिल चला रहे हों। इस एक्सरसाइज को भी 30  सेकंड तक करें।

पांचवीं एक्सरसाइज शुरू करने कि लिए आप इस तरह से बैठ जाएँ कि आपके पैर 110 डिग्री कि एंगल में फोल्ड हों। और आपका शरीर ग्राउंड के साथ  120  डिग्री  का एंगल बनाये और अब आप अपने हाथों को सीधा करें, और  हाथों को राइट को ले जाएँ  उसके बाद हाथों को लेफ्ट में ले जाएँ।इस एक्सरसाइज को भी आपको 30 सेकंड तक करना है।

छठवीं  एक्सरसाइज शुरू करने के लिए आप pushup की position में आ जाएँ और फिर राइट लेग को फोल्ड कर हवा में 30 सेकंड के लिए रखें। फिर लेफ्ट लेग को भी इसी प्रकार 30 सेकंड के लिए रखें।

सातवीं एक्सरसाइज शुरू करने के लिए सीधे ग्राउंड पर लेट जाएँ और फिर अपने दोनों पैरों को सीधे ऊपर की तरफ हवा में ले जाएँ। और फिर राइट  लेग को नीचे जमीन पर लाएं और फिर ऊपर की तरफ ले जाएँ। इसी प्रकार लेफ्ट लेग को भी करें। इस तरह इस एक्सरसाइज को 30 सेकंड तक दोहराएं।

आठवीं एक्सरसाइज को शुरू करने के लिए सीधे लेटे हुए अपने पैरों को ऊपर हवा में उठायें और फिर दोनों पैरों को एक साथ चारों तरफ घुमाएं जैसे कि घड़ी की सुई घूमती है।इस एक्सरसाइज को भी 30 सेकंड तक करना है।

नौवीं एक्सरसाइज को शुरू करने कि लिए सीधे लेटे हुए अपने पैरों को ऊपर उठाकर साइकिल चलाएं। और इस एक्सरसाइज को 1  मिनट तक करें।

” इन नाइन एक्सरसाइज को यदि व्यक्ति डेली करें तो कुछ ही दिनों में अपने पेट की चर्बी को कम होते हुए देख सकता है। और फ्लैट stomach पा सकता है।”

Exit mobile version