Site icon In-House Remedies

खांसी रोकने के घरेलू और आयुर्वेदिक इलाज- Stop Cough Naturally by Using Ayurveda

खांसी एक आम परेशानी है ।यह एक ऐसा रोग है जो जितने जल्दी ठीक हो जाये उतना ही अच्छा रहता है आम तौर पर खांसी २-३ हफ़्तों में सही हो जाती है। खांसी के होने का मतलब है की श्वसनतंत्र ठीक से काम नहीं कर रहा है ।आम तौर पर मौसम बदलने या ठंडी चीजों के खाने से गले में खिच -खिच शुरू हो जाती  है ।और बाद में खांसी का रूप ले लेती है। यदि घर मेंकिसी एक व्यक्ति को खांसी है तो बाकी लोगों को भी यह होने का डर रहता है। इसलिए खांसी का समय पर उपचार जरूरी है।

खांसी एक ऐसी  परेशानी है जो जितनी जल्दी  ठीक हो जाये उतना ही अच्छा है नहीं तो यह घातक बीमारी का रूप ले लेती है।

1– अदरक और नमक – खांसी होने पर अदरक पर हल्का सा काला नमक लगा कर मुंह में चबाने से खांसी में जल्दी आराम मिलता है।

2– मुनक्का  और मिश्री – मुनक्का और मिश्री को मुंह में डालकर चूसने से खांसी में बहुत आराम मिलता है।

3– पान का पत्ता – पान के पत्ते पर थोड़ा सा शहद, काला नमक और अजवाइन लगाकर चबाने से खांसी जल्दी ठीक होती है।

4– तुलसी के पत्ते – तुलसी के पत्ते, और  अदरक का रस निकाल कर उसमें शहद मिलाकर बच्चों को दें इससे खांसी जल्दी ठीक होती है।

5– इलायची और लोंग– इलायची और लोंग को मुंह में डालकर चबाने से खांसी में आराम मिलता है।

6– मुलेठी – ज्यादा खांसी होने पर मुलेठी का छोटा सा टुकड़ा मुंह में रखकर चूसने से खांसी जल्दी ठीक होती है।

7– यदि गर्भवती स्त्री  को खांसी है तो १/२ कप दूध, १/२ कप पानी तथा ३ बड़ी इलायची का चूर्ण डालकर एक एक साथ उबाल लें और जब यह उबलकर आधा रह जाए तो इसमें एक चम्मच शहद मिलकर सुबह -शाम पीने से आराम मिलता है और इसका कोई साइडएफेक्ट  भी नही है।

8– ज्यादा खांसी होने पर मुलेठी का चूर्ण २-कप पानी में उबाल लें और चुटकी भर नमक मिला लें सुबह-शाम इसे पीने से खांसी बिलकुल ठीक हो जाती है।

9– गुनगुने पानी में नमक डालकर गरारा करने से सूखी खांसी में जल्दी आराम मिलता है और भाप लेने से भी खांसी जल्दी सही होती है।

Note: कोई भी इलाज़ स्वयं करने से पहले, सम्बंधित डॉक्टर से सलाह अवश्य लें|

Exit mobile version