Site icon In-House Remedies

रंग गोरा करने और खूबसूरत त्वचा पाने के घरेलू एवं आयुर्वेदिक उपाय- Ayurvedic Way to Make Your Skin Fair

गर्मी के मौसम में यदि जरा सी देर के लिए भी हमें  घर से बाहर निकलना पड़े तो तेज धूप का असर सीधे हमारी त्वचा पर पड़ता है ।इससे त्वचा की रंगत चली जाती है ।और हाथ -पैरों को सांवला कर देती है ।हमारी त्वचा सूर्य की किरणों से मेलेनिन पैदा करती है और अधिक मेलेनिन ही गहरी त्वचा का कारण होता है ।इन उपायों द्वारा सांवली त्वचा में भी निखार आता है ।और सांवली त्वचा वाले लोगों को खुद से नफ़रत भी नहीं होती है ।

रंग गोरा करने के घरेलू उपाय

 बाजार में  रंग गोरा करने की बहुत सी क्रीम उपलब्ध हैं ।पर इनका असर चेहरे और हाथ पैरों पर उल्टा पड़ जाता है और यह हमारी स्किन को ख़राब कर देती हैं

 इसलिए यहांपर कुछ घरेलू उपाय है जिनसे चेहरे पर निखार आता है और कोई नुक़सान भी नहीं होता है  ।

1– नींबू

नीबू आसानी से हर घर में मिल जाता है । नींबू एक प्राकृतिक ब्लीच का काम करता है ।इसके प्रयोग से हाथ- पैरों की रंगत में निखार आता है ।नीबू को काट कर अपने चेहरे पर घिसने से त्वचा में निखार आता है ।

2– दही

दही में लैक्टिक अम्ल होता है ।यह एक विरंजक का काम करता है ।जो गहरी रंगत को निखारता है ।

3– टमाटर

टमाटर में लायकोपीन होता है ।यह एक एंटी-ऑक्सीडेंट है जो सूरज की किरणों से त्वचा को बचाता है ।इसमें विटामिन – सी होता है जो सूरज की अल्ट्रा वॉइलेट किरणों से त्वचा की रक्षा करता है और त्वचा को निखारता है ।एक टमाटर को छील  कर उसका गूदा निकालकर पेस्ट बना लें  और इस पेस्ट को 15-20 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें इससे चेहरे पर चमक आ जाती है ।

4– खीरा

2चम्मच चन्दन पाउडर ,खीरा ,टमाटर ,नींबू को मिलाकर पेस्ट बना लें ।इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं ये मेलेनिन के उत्पादन को कम करता है  और चेहरे को निखारता है ।

5– संतरा

संतरे के छिल्के को सूखा कर पीस लें और पाउडर बना लें इस  पाउडर में  दूध डालकर गाढ़ा पेस्ट बना लें इस पेस्ट को चेहरे पर लगाने से त्वचा में निखार आता है ।

6– बादाम

चार बदामको रात को पानी में भिगो दें और सुबह इनको पीस कर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट में 1 चम्मच दूध ,1 चम्मच बेसन ,और 3-4 बून्द नींबू के रस की मिलाकर चेहरे पर लगाए 15-20 मिनट बाद चेहरे को साफ़ पानी से धो लें । इस प्रक्रिया को कुछ समय तक लगातार करने से रंग गोरा होता है और त्वचा  भी निखरती है ।

Exit mobile version