Site icon In-House Remedies

स्वादिष्ट “बैंगन का रायता” बनाने की आसान विधि

गर्मी का मौसम आते ही सभी का तरह-तरह का रायता खाने का मन करता है। यदि रायता बैंगन का हो तो बात ही कुछ ओर है, बैंगन का रायता खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, उतना ही बनाने में आसान भी होता है। आइये जानते हैं, बैंगन का रायता बनाने की विधि।

आवश्यक सामग्री ( 4-5 व्यक्तियों के लिए )

बैंगन का रायता बनाने का समय 10-15 मिनट

बैंगन का रायता बनाने की विधि (Healthy Brinjal Recipe – Baigan ka Raita)

सबसे पहले बैंगन को तंदूर या गैस पर भून लें और छिल्का निकाल दें। अब बैंगन के अंदर के बीजों को निकाल कर अलग कर दें। बैंगन और हरी मिर्च को बारीक काट लें।

अब एक बड़े बर्तन में दही को फेंट लें। इस दही में बैंगन, हरी मिर्च, भुना हुआ जीरा, तथा नमक को डालकर अच्छे से मिला लें। अब एक बर्तन में थोड़ा सा तेल लेकर उसमें सरसों के दानों को अच्छे से भून लें, और दही में मिला दें। लीजिये आपका बैंगन का रायता बनकर तैयार है, अब इसे खाने के साथ सर्व करें।

Exit mobile version