Site icon In-House Remedies

जानिए क्या हैं मूंगफली खाने के फायदे और नुकसान?

मूंगफली मूलरूप से दक्षिण अमेरिका में उगाई जाती है। इसे अंग्रेजी में “Peanut” कहते हैं। मूंगफली में प्रोटीन भरपूर मात्रा में उपस्थित होती है। मूंगफली में पोषक तत्व, एंटीऑक्सीडेंट तथा विटामिन उपस्थित होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होते हैं। मूंगफली को अलग -अलग भाषाओं में अलग -अलग नामों से जाना जाता है।

मूंगफली के अलग – अलग भाषाओं में नाम

हिंदी  – मूंगफली

तेलगू – कडालाई

गुजराती  – सिंगानाना

मराठी –   भुई मग

बंगला –   चीनी बादाम

अंग्रेजी –  पीनट (Peanut)

मूंगफली खाने के फायदे

मूंगफली खाने से अनेकों लाभ मिलते हैं। मूंगफली खाने से डायबिटीज, बजन कम करना, त्वचा, याददाश्त, तथा पेट के कैंसर आदि समस्याओं से निजात मिलती है।

मूंगफली में उपस्थित फैटी एसिड त्वचा की लालिमा को कम करते हैं तथा मूंगफली में उपस्थित फाइबर विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। मूंगफली में बीता केरोटीन पाया जाता है, जो एक एंटी – ऑक्सीडेंट का काम करता है। जो त्वचा को स्वस्थ बनाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। मूंगफली में सजन कम करने वाले गुण पाये जाते हैं, जो सोरायसिस तथा एक्जिमा जैसे रोगों का इलाज करते हैं।

मूंगफली में प्राटीन तथा फाइबर जैसे पोषक तत्व होते हैं जो भूख को कम करते हैं। जिससे वजन कम करने में मदद मिलते हैं।

मूंगफली में उपस्थित ट्रिप्टोफेन अवसाद की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

मूंगफली में मोनोअनसैचुरेटिड और पोलीअनसैचुरेटिड वसा उपस्थित होती है। जो हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करती है। ये दोनों वसा कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करती हैं और हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करती हैं।

मूंगफली में उपस्थित आयरन और कैल्शियम रक्त में ऑक्सीजन के परिवहन को बनाये रखते हैं, साथ ही हड्डियों को मजबूत बनाने का काम भी करते हैं। मूंगफली में विटामिन, खनिज तथा एंटीऑक्सीडेंट गुण भी पाए जाते हैं, जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं।

मूंगफली में उपस्थित फोलिक एसिड प्रजनन क्षमता को बढ़ाने का काम करता है।

मूंगफली का सेवन करने से ब्लड शुगर की समस्या से भी निजात मिलती है। मूंगफली ब्लड शुगर को कम करने में मदद करती है।

मूंगफली खाने के नुकसान –

मूंगफली का सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है, लेकिन अधिक मात्रा में मूंगफली का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक भी हो सकता है।

  1. अधिक मात्रा में मूंगफली का सेवन करने से एलर्जी की समस्या भी हो सकती है।
  2. अधिक मात्रा में मूंगफली का सेवन करने से पेट में गैस की समस्या बन सकती है।
  3. मूंगफली कभी-कभी एफ्लोटोक्सिन के साथ दूषित हो सकती है, जिसके कारण भूख की कमी, आँखों का पीलापन या जिगर की समस्या उत्पन्न हो सकती है।
Exit mobile version