Homeस्वास्थ्यस्वास्थ्य: आम खाने के फायदे और नुकसान हिंदी में

स्वास्थ्य: आम खाने के फायदे और नुकसान हिंदी में

आम का वैज्ञानिक नाम मेगोफेरा इंडिका’ है, अंग्रेजी में इसे “Mango” कहते हैं। आम को फलों का राजा कहा जाता है। आम में पाए जाने वाले पोषक तत्व हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। इसमें उपस्थित बीटा कैरोटीन शरीर को कई रोगों से बचाता है।

आम खाने के फायदे

आम में उपस्थित विटामिन A , विटामिन B , विटामिन C , विटामिन E , थाइमिन, राइवोफ्लेविन, नियासिन, फोलेट , पेंटाफेनीक एसिड आदि शामिल हैं। इसके अलावा इसमें प्रोटीन, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट भी शामिल हैं।

  1हृदय रोग में:

आम में मौजूद विटामिन C , पेक्टिन और फाइबर कोलेस्ट्रॉल विशेष रूप से खराब LDL कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायता करता है।तथा गुड HDL कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है।

  2आँखों के लिए:

आम में उपस्थित विटामिन A आँखों की रोशनी को बढ़ाने के साथ – साथ रतौंधी, मोतियाबिंद, मुलायम कॉर्निया और सामान्य नेत्र असुविधा जैसे विभिन्न नेत्र से सम्बंधित विकारों से नेत्रों को रक्षा प्रदान करता है।

  3पाचन शक्ति को बढ़ाने में

आम का सेवन पाचन शक्ति को बढ़ाता है, 20 gm आम का रस और 2 gm सौंठ को पीसकर सुबह के वक्त 7 दिन तक नियम पूर्वक पीने से पाचन शक्ति मजबूत होती है।

  4लू के लिए फायदेमंद

लू लगने पर आम औषधी का काम करता है। 2 कच्चे आमों को पानी में उबालकर उनका गूदा निचोड़ लें। 250 gm पानी में थोड़ी बर्फ और चीनी मिलाकर दिन में दो बार पीने से लू जल्दी ठीक होती है।

  5मर्दाना ताकत को बढ़ाने में

आम का सेवन मर्दाना ताकत को बढ़ाता है। मीठे आम का रस सवा सौ ग्राम, दूध 250 ग्राम, तथा चीनी और बर्फ मिलाकर 2 महीने तक पीने से मर्दाना ताकत तथा शरीर की कमजोरी के लिए फायदेमंद होगा।

  6गर्भावस्था में

आम का सेवन गर्भावस्था में होने वाली उल्टी और मतली के लिए भी फायदेमंद होता है। आम का रस 20 ग्राम, गुलाब का आरक 20 ग्राम, कैल्शियम वाटर 20ग्राम इन सभी को मिलाकर दिन में तीन बार पिलाने से गर्भवती की उल्टी में फायदा होगा। (यह एक खुराक का वजन है)

  7दाँतों के लिए

आम के पत्ते दाँतों से निकलने वाले खून के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। आम के पत्तों को सुखाकर पाउडर बना लें इससे दाँतों पर मंजन करने से दांत मजबूत होते हैं तथा दाँतों से निकलने वाला खून भी बंद हो जाता है।

  8कैंसर के रोग में

एक अध्ययन के अनुसार आम में उपस्थित एंटी – कैंसर और एंटी – ऑक्सीडेंट यौगिक स्तन, फेंफड़े, त्वचा और प्रोस्टेट कैंसर से लड़ने में मदद करता है।

  9प्रतिरक्षा प्रणाली बढ़ाने में

आम में विटामिन A और विटामिन C की भरपूर मात्रा पायी जाती है जो प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाने में मदद करती है।

आम खाने के नुकसान

अधिक मात्रा में आम का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।

  • गठिया तथा साइनस के रोगियों को इसका सेवन डॉक्टरी परामर्श से ही करना चाहिए।
  • जिन लोगों को आम खाने से एलर्जी है, उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
  • अधपका या अधिक मात्रा में आम का सेवन करने से पेट की समस्या हो सकती है।
  • आम में प्राकृतिक शक्कर होती है। इसलिए इसका अधिक सेवन ब्लड में शुगर के लेवल को बड़ा सकता है।
  • एक आम में 135 कैलोरीज पाई जाती है। इसलिए इसका अधिक मात्रा में सेवन वजन को बड़ा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read