Home घरेलू नुस्खे बेहद आसान 8 घरेलू नुस्खों से झट से दूर करें गर्दन का कालापन

बेहद आसान 8 घरेलू नुस्खों से झट से दूर करें गर्दन का कालापन

0
बेहद आसान 8 घरेलू नुस्खों से झट से दूर करें गर्दन का कालापन

चेहरे इ साथ -साथ गर्दन का भी सुन्दर दिखना उतना ही जरूरी है जितना की चेहरे का जब गर्दन चमकदार और आकर्षक होती है तो वह आपके चेहरे  की सुंदरता को और बढ़ा देती है ।यदि गर्दन काली हो तो वह आपकी सुंदरता में दाग  बन जाती है। आज के समय में हर युवती और महिला सुन्दर दिखने के लिए पार्लर पर जाती हैं पर हर युवती और महिला पार्लर का खर्चा नहीं उठा सकती इसलिए आज हम आपको घर पर ही गर्दन को साफ करने  के आसान और घरेलू उपाय बताएँगे जिसके  प्रयोग से आपकी त्वचा में चार चाँद लग जायेंगे ।

गर्दन का कालापन हटाने के उपाय

घरेलू उपायों के द्वारा गर्दन का कालापन दूर किया जा सकता है आइये जानते हैं गर्दन का कालापन दूर करने के कुछ घरेलू उपाय ।

 १– नीबू से

नीबू में विटामिन- सी होने के कारण यह त्वचा को चमकदार और सुन्दर बनाता है ।गर्दन का कालापन हटाने के लिए एक चम्मच नीबू के रस में थोड़ा सा गुलाबजल मिलाकर १५-२० मिनट तक गर्दन पर लगाएं उसके बाद साफ़ पानी से गर्दन को धो लें इससे आपकी गर्दन चमकदार और सुन्दर बनेगी ।

 २– संतरे का छिलका

संतरे के छिलके को सुखाकर चूर्ण बना लें और उस चूर्ण  में थोड़ा सा दूध मिला कर पेस्ट बना लें । नहाने से पहले इस पेस्ट को 15 – 20  मिनट के लिए गर्दन पर लगाएं और सूखने पर साफ़ पानी से धो लें इससे कालापन दूर हो जाता है ।

 ३– बेसन से

बेसन त्वचा के लिए बहुत ही लाभकारी है ।बेसन नेचुरल स्क्रबर का काम करता है ।१-चम्मच बेसन में चुटकी भर हल्दी और दूध मिलाकर गर्दन पर लगाएं और सूखने पर धो के साफ करलें । इससे कलापन   दूर हो जाता है ।

 ४– एलोवेरा

एलोवेरा के गूदे को गर्दन पर लगाने से गर्दन का काला पन दूर किया जा सकता है ।

 ५– केला

केला के गूदे में जैतून का तेल मिला कर गर्दन पर लगाने से गर्दन का काला पन दूर हो जाता है ।

 ६– हल्दी

हल्दी में दही और निम्बू का रस मिलाकर उस लेप को गर्दन पर लगाने से गर्दन का काला पन दूर हो जाता है

 ७– नमक

नमक में तेल मिलाकर लगाने से गर्दन का कालापन दूर किया जा सकता है ।

 ८– पपीता

कच्चा पपीता गर्दन पर घिसने से गर्दन का काला पन दूर किया जा सकता है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here